एक्टर के पिता ने जून में मुंबई पुलिस से कहा था- सुशांत के मामले में कोई शक या शिकायत नहीं, लगता है न
- dmmorris99
- Sep 3, 2020
- 2 min read
क्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक 5 जांच एजेंसी करीब तीन महीने में यह साफ नहीं कर सकीं कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। इन सबके बीच सुशांत के पिता केके सिंह के मुंबई पुलिस को 16 जून को दिए बयान की कॉपी सामने आई है। उन्होंने कहा था कि सुशांत के मामले में कोई शक या शिकायत नहीं है, हो सकता है कि बेटे ने उदास होकर आत्महत्या की हो। हालांकि, केके सिंह के इस बयान पर उनके वकील विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस से मराठी में बयान नहीं लेने को कहा गया था, इसके बावजूद उन्होंने परिवार से इस पर दस्तखत करवाए।
केके सिंह ने बयान में कहा था कि 14 जून से पहले सुशांत सिंह की तबीयत ठीक नहीं थी। 7 जून को उनकी और सुशांत की आखिरी बार बात हुई थी। पुलिस को दिए बयान में केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती का जिक्र नहीं किया था।
सुशांत के पिता ने मुंबई पुलिस को क्या-क्या बताया?
मैं 30 साल से पटना में रह रहा हूं। मेरी पत्नी उषा का 2002 में निधन हो गया। मेरी 4 बेटियां हैं और एक बेटा था।
मेरा बेटा सुशांत मुंडन समारोह के लिए 13 मई 2019 को पटना आया था। वहीं हम दोनों की आखिरी मुलाकात हुई थी।
15 मई 2019 को सुशांत का मुंडन समारोह हुआ था। तब वह तनाव में नहीं था। वह 16 मई को वापस मुंबई चला गया था। मैं उसे वॉट्सऐप पर मैसेज करता था।
सुशांत मेरे मैसेज का जवाब भी देता था। मैं उसे ज्यादा कॉल नहीं करता था, क्योंकि वह काम में बिजी रहता था। सुशांत ही मुझे कॉल करता था और हम चैट भी करते थे। वह मुझे कॉल करके पूछता था कि कोई जरूरत तो नहीं है? वो मुझसे हालचाल पूछता और मैं उसका जवाब भी देता था।
सुशांत ने मुझे आखिरी बार 7 जून को कॉल किया और मैंने उससे कहा कि तुम्हें पटना आए एक साल से ज्यादा हो गया। अगर तुम चाहते हो तो पटना आओ। उसने कहा था कि देखता हूं...मेरी तबीयत ठीक नहीं है। ठीक होते ही आऊंगा।
Comments