top of page
Search

दिलीप कुमार के एक और भाई अहसान नहीं रहे, 13 दिन में दो भाइयों का इंतकाल; दोनों ही पॉजिटिव निकले थे

बहन के साथ रहते थे दोनों भाई

पिछले महीने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अहसान खान और असलम खान अपनी बहन फरीदा (जो पहले यूएस में रहती थीं) के साथ रहते थे। सायरा ने यह खुलासा उन फोन कॉल्स के बाद किया था, जिनमें लोग उनसे दिलीप कुमार की सेहत के बारे में जानना चाहते थे।

सायरा ने कहा था, "मैं यह इसलिए बता रही हूं, क्योंकि जबसे यह खबर आई है कि अहसान भाई और असलम भाई कोविड-19 से पॉजिटिव हैं, तभी से कई लोग मुझसे दिलीप साहब की सेहत के बारे में पूछ रहे हैं। उन्हें लगता है कि अहसान भाई और असलम भाई हमारे साथ रहते थे। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि महामारी को ध्यान रखते हुए पिछले पांच महीने से मैं घर से बाहर नहीं निकली।" इस बातचीत में सायरा ने असलम खान के इंतकाल पर शोक जताया था और अहसान खान के लिए दुआ करने के लिए कहा था।

दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा

रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार का अपने इन दोनों भाइयों से प्रॉपर्टी विवाद रहा था। यह विवाद दिलीप कुमार के 1600 वर्गफीट में बने बंगला नंबर-16 को लेकर बताया जाता है, जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी जाती है।

2014 में दिलीप और उनकी पत्नी सायरा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए कहा था कि अहसान और असलम का प्रॉपर्टी पर कोई हक नहीं है। दरअसल, 2007 में एक एग्रीमेंट के तहत दिलीप कुमार को अहसान को 1200 वर्गफीट और असलम को 800 वर्गफीट का फ्लैट उपलब्ध कराना था, लेकिन जब दिलीप साहब ने बंगले को री-डेवलप कराना चाहा तो दोनों भाइयों ने इसे खाली करने से इनकार कर दिया था।

13 दिन पहले असलम खान का इंतकाल हुआ था

21 अगस्त को असलम खान का इंतकाल हुआ था। वे 88 साल के थे। दोनों भाइयों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल भी कम था। जिसके बाद उन्हें आर्टिफिशियल ब्रीदिंग सपोर्ट लगाया गया था। अहसान 13 दिन तक नॉन इन्वेसिव वेंटीलेटर पर रहे। एक बातचीत में सायरा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था, "अहसान भाई आईसीयू में संघर्ष कर रहे हैं। वे ब्रीद-लेस हैं। उम्मीद है कि वे जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।"

 
 
 

Recent Posts

See All
एक्टर के पिता ने जून में मुंबई पुलिस से कहा था- सुशांत के मामले में कोई शक या शिकायत नहीं, लगता है न

क्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक 5 जांच एजेंसी करीब तीन महीने में यह साफ नहीं कर सकीं कि मामला हत्या का है या आत्महत्या...

 
 
 
पाकिस्तान ने अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया रिची को 15 दिन में देश छोड़ने का आदेश दिया; रिची ने पूर्व प्रधान

पाकिस्तान सरकार ने अमेरिकन ब्लॉगर सिंथिया रिची को 15 दिन में देश छोड़ने के आदेश दे दिए। रिची ने जून में पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर...

 
 
 
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मलिंगा लीग से हटे, लीग का एक भी मैच नहीं खेलने वाले ऑस्ट्रेलि

आईपीएल शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के तेज गेंदबाज और आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लसिथ...

 
 
 

Comments


bottom of page