top of page
Search

अमेरिका ने कहा- कोरोना के दौर में भी चीन ने साजिश रची, भारत इसका उदाहरण; पाकिस्तान, श्रीलंका और म्या

अमेरिका ने कहा है कि दुनिया जब महामारी का सामना कर रही है तब चीन अपनी नापाक साजिशों को अंजाम देने में जुटा है। अमेरिकी डिप्लोमैट डेविड स्टिलवेल ने बुधवार को कहा- चीन क्या कर रहा है और उसके इरादे क्या हैं, इसे आप भारत के हालिया उदाहरण से समझ सकते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसे सबूत हैं जो ये बताते हैं कि बीजिंग के इरादे क्या हैं।

दूसरी तरफ, अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा- चीन अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार में सैन्य बेस बनाना चाहता है। हम इस पर नजर रख रहे हैं।

बातचीत की अपील अमेरिकी विदेश विभाग में कई अहम पदों पर काम कर चुके डिप्लोमैट स्टिलवेल ने मीडिया से बातचीत में कहा- चीन क्या कर रहा है? इसको ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है। आप सब देख सकते हैं। दुनिया जब महामारी से जूझ रही है तब चीन ऐसी हरकतें कर रहा है जो बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। भारत इसका सबसे ताजा उदाहरण हैं। मैं बीजिंग में अपने दोस्तों से कहना चाहता हूं कि अगर कोई मसला है तो उसे बातचीत से सुलझाएं।

हर जगह विवाद करता है चीन एक सवाल के जवाब में स्टिलवेल ने कहा- चीन को लेकर एक चीज साफ महसूस की जा सकती है। हिमालय में वो भारत से टकराव में उलझा है। इसके अलावा उसके जितने पड़ोसी हैं, उनसे भी विवाद चल रहा है। आप तिब्बत देख लें। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग और साउथ चाइना सी की बात कर लें। आखिरकार वो कहां शांति की बात कर रहा है। उसकी हरकतों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। विदेश मंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि चीन को जवाब देना होगा। उसकी हरकतें सहन नहीं की जा सकतीं।

पेंटागन ने क्या कहा अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक नई रिपोर्ट जारी की है। इसमें खासतौर पर एशिया का जिक्र है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन बहुत तेजी और आक्रामक रवैये से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। चीन का इरादा पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यांमार जैसे छोटे देशों में सैन्य बेस तैयार करने का है, और वो इसके लिए कई तरह की साजिशें रच रहा है। इस रिपोर्ट में कुछ और देशों के भी नाम भी हैं। साथ ही ये भी कहा गया है कि अमेरिका को चीन के इन इरादों पर नजर रखने के साथ ही इससे निपटने की रणनीति बनानी होगी।

 
 
 

Recent Posts

See All
एक्टर के पिता ने जून में मुंबई पुलिस से कहा था- सुशांत के मामले में कोई शक या शिकायत नहीं, लगता है न

क्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब तक 5 जांच एजेंसी करीब तीन महीने में यह साफ नहीं कर सकीं कि मामला हत्या का है या आत्महत्या...

 
 
 
पाकिस्तान ने अमेरिकी ब्लॉगर सिंथिया रिची को 15 दिन में देश छोड़ने का आदेश दिया; रिची ने पूर्व प्रधान

पाकिस्तान सरकार ने अमेरिकन ब्लॉगर सिंथिया रिची को 15 दिन में देश छोड़ने के आदेश दे दिए। रिची ने जून में पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर...

 
 
 
दिलीप कुमार के एक और भाई अहसान नहीं रहे, 13 दिन में दो भाइयों का इंतकाल; दोनों ही पॉजिटिव निकले थे

बहन के साथ रहते थे दोनों भाई पिछले महीने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अहसान खान और असलम...

 
 
 

Comments


bottom of page